Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और कांगो गणराज्य के राष्ट्रपतियों ने FOCAC मंत्री स्तरीय बैठक को बधाई पत्र भेजा

June 11, 2025

चीन और कांगो गणराज्य के राष्ट्रपतियों ने FOCAC मंत्री स्तरीय बैठक को बधाई पत्र भेजा

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति डेनिस ससौ न्गुएसो ने 11 जून को अलग-अलग तौर पर दक्षिण चीन के छांगशा शहर में आयोजित चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की उपलब्धियों के कार्यांवयन पर समन्वयकों की मंत्री स्तरीय बैठक को बधाई संदेश भेजा। शी ने कहा कि चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की स्थापना के बाद 25 वर्षों में चीन-अफ्रीका सहयोग के समृद्ध विकास को बहुत बढ़ावा मिला है, जो वैश्विक दक्षिण की एकता व सहयोग का मिसाल बन गया है।

शी ने बल दिया कि चीन चीनी आधुनिकीकरण की नयी उपलब्धियों से विश्व को नया मौका प्रदान करेगा और चीन के वृहद बाजार से अफ्रीका समेत वैश्विक दक्षिण साझेदारों को नयी ऊर्जा प्रदान करेगा। चीन समान विकास वाली आर्थिक साझेदारी संधि पर विचार कर हस्ताक्षर करने से राजनयिक सम्बंध संपन्न 53 अफ्रीकी देशों के साथ लिए 100 प्रतिशत शून्य-टैरिफ उपचार को लागू करने के लिए साझा विकास के लिए चीन-अफ्रीका आर्थिक साझेदारी के समझौते पर बातचीत और हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।

शी ने कहा कि चीन और अफ्रीका का हाथों में हाथ मिलाकर आधुनीकीकरण बढ़ाते हुए वैश्विक दक्षिण की एकता व सहयोग को शक्तिशाली रूप से आगे बढ़ाएगा और विश्व शांति व विकास कार्य के लिए अधिक उज्ज्वल भविष्य रचेगा।

ससौ ने अपने पत्र में कहा कि चीन-अफ्रीका सहयोग के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के बाद अफ्रीका-चीन रणनीतिक व्यावहारिक सहयोग में भारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन अफ्रीका सहयोग मंच के अफ्रीकी पक्ष के अध्यक्ष देश के नाते कांगो गणराज्य चीन तथा अन्य वैश्विक दक्षिण देशों के साथ बेल्ट एंड रोड पहल के तहत सहयोग मजबूत करने, बहुध्रुवीय विश्व निर्मित करने और समावेशी भूमंडलीकरण का नया युग खोलने को तैयार है।

 (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें