Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

2026 के ‘दो सत्रों’ के लिए प्रेस सेंटर का आधिकारिक उद्घाटन

February 27, 2026

2026 के ‘दो सत्रों’ के लिए प्रेस सेंटर का आधिकारिक उद्घाटन

इंटरनेशनल डेस्क: चीन की 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का चौथा सत्र और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की 14वीं राष्ट्रीय समिति का चौथा सत्र क्रमशः 5 और 4 मार्च, 2026 को चीन की राजधानी पेइचिंग में शुरू होगा। पेइचिंग के मीडिया सेंटर में स्थित ‘दो सत्रों’ के लिए प्रेस सेंटर का आधिकारिक उद्घाटन 27 फरवरी को हुआ।

प्रेस केंद्र से मिली ख़बर के अनुसार,“दो सत्रों”को कवर करने के लिए 3,000 से अधिक चीनी और विदेशी पत्रकारों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 2,000 से अधिक घरेलू पत्रकार, चीन के हांगकांग, मकाऊ, थाईवान और अन्य देशों के 1,000 से अधिक पत्रकार शामिल हैं।

प्रेस केंद्र खुलेपन और पारदर्शिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए सत्रों को कवर करने वाले पत्रकारों को व्यापक समाचार सेवाएं और सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।

इस वर्ष चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 105वीं वर्षगांठ और 15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत भी है। एनपीसी और सीपीपीसीसी के सत्रों के दौरान प्रेस केंद्र में अर्थव्यवस्था, जनजीवन और कूटनीति से सम्बंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस और कई साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें