Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में लोगों की आजीविका थीम पर आधारित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित 

March 9, 2024

China में लोगों की आजीविका थीम पर आधारित प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित 

14वीं एनपीसी के दूसरे सत्र ने 9 मार्च को दोपहर के बाद एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। चीन के शिक्षा मंत्रालय, मानव संसाधन व सामाजिक गारंटी मंत्रालय, आवास और शहरी-ग्रामीण निर्माण मंत्रालय, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन के चार प्रमुखों ने चीनी और विदेशी संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिये।

मानव संसाधन व सामाजिक गारंटी मंत्रालय की मंत्री वांग श्याओफिंग ने कहा कि वर्तमान में, चीन भर में 98 प्रतिशत लोगों के पास सामाजिक गारंटी कार्ड हैं, और 97 करोड़ लोगों को इलेक्ट्रॉनिक सामाजिक गारंटी कार्ड प्राप्त हुए हैं। सामाजिक गारंटी कार्ड द्वारा दी जाने वाली सेवाएं सरकारी सेवाओं, चिकित्सा उपचार और दवा खरीद, परिवहन, सांस्कृतिक पर्यटन और लोगों की आजीविका के अन्य क्षेत्रों को कवर करती हैं। साथ ही यह धीरे-धीरे “राष्ट्रीय कार्ड” का एहसास करेगा और आम जनता को अधिक सुविधाजनक और व्यापक सामाजिक गारंटी कार्ड सेवाएं प्रदान करेगा।

आवास और शहरी-ग्रामीण निर्माण मंत्रालय के मंत्री नी होंग ने कहा कि इस वर्ष फोकस निर्माण शुरू करने, गुणवत्ता और सुरक्षा पर ध्यान देने और जल्द से जल्द ठोस परिणाम प्राप्त करने पर है। नए मॉडल के तहत, आशा है कि मौजूदा रियल एस्टेट कंपनियां यह देख सकती हैं कि भविष्य में वे उच्च गुणवत्ता, नई तकनीक और अच्छी सेवा के लिए प्रयास करेंगी।

शिक्षा मंत्रालय के मंत्री ह्वाई चिनफंग ने कहा कि अब तक, पूरे चीन में 4.879 लाख प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल और किंडरगार्टन हैं, जिनमें 23 करोड़ छात्र और 161 लाख शिक्षक हैं। इसलिये बुनियादी शिक्षा कितनी अच्छी तरह से की जाती है इसका असर करोड़ों परिवारों की ख़ुशी पर पड़ता है। इस वर्ष की सरकारी कार्य रिपोर्ट में विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया गया है कि चीन को बुनियादी शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्रवाई लागू करनी चाहिए।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन के प्रमुख वांग होशेन ने परिचय देते हुए कहा कि चीन भर में 20 राष्ट्रीय तीव्र संक्रामक रोग रोकथाम और नियंत्रण टीमें स्थापित की गई हैं। जहां भी कोई बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य घटना होती है, राष्ट्रीय टीम को तत्काल सहायता के लिए भेजा जा सकता है। साथ ही संक्रामक रोगों के प्रति आपातकालीन प्रतिक्रिया की क्षमता और स्तर को और बेहतर बनाने के लिए चीन पांच नई राष्ट्रीय टीमों का निर्माण करेगा और देश भर के सभी शहरों और काउंटी में जमीनी स्तर की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों का निर्माण करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें