Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लेसोथो के प्रधानमंत्री ने वांग यी से मुलाकात की

January 12, 2026

लेसोथो के प्रधानमंत्री ने वांग यी से मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्कः स्थानीय समयानुसार 10 जनवरी को लेसोथो के प्रधानमंत्री सैम माटेकेन ने मासेरू में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

माटेकेन ने कहा कि लेसोथो चीन के साथ मित्रता और दोनों पक्षों के बीच रणनीतिक साझेदारी को महत्व देता है और लेसोथो सहित अफ्रीकी देशों के विकास में चीन के बहुमूल्य सहयोग की सराहना करता है। लेसोथो एक-चीन सिद्धांत का पालन करता है, चीन के मूल हितों की रक्षा करने में उसका दृढ़तापूर्वक समर्थन करता है और चीन के साथ आपसी रणनीतिक विश्वास को मजबूत करने, लोगों के बीच आदान-प्रदान का विस्तार करने और चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों को संयुक्त रूप से लागू करने के लिए तैयार है। लेसोथो चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण पहलों की सराहना करता है और वैश्विक चुनौतियों का संयुक्त रूप से सामना करने के लिए ब्रिक्स जैसे बहुपक्षीय मंचों पर चीन के साथ एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है।

वांग यी ने कहा कि चीन लेसोथो के साथ मिलकर शासन व्यवस्था में अनुभवों के आदान-प्रदान को मजबूत करने, बहुपक्षीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को तैयार है, ताकि चीन-लेसोथो रणनीतिक साझेदारी के अधिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

वांग यी ने कहा कि चीन लेसोथो द्वारा एक-चीन सिद्धांत के पालन की सराहना करता है और लेसोथो को उसकी राष्ट्रीय संप्रभुता, राष्ट्रीय गरिमा और विकास अधिकारों की रक्षा करने में समर्थन देता है। दोनों पक्षों को एक-दूसरे का दृढ़तापूर्वक समर्थन जारी रखना चाहिए। चीन लेसोथो में अफ्रीकी देशों के लिए शून्य-टैरिफ उपायों के कार्यान्वयन में तेजी लाएगा, द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग का विस्तार करेगा, लेसोथो के विशिष्ट उत्पादों के चीन को निर्यात को और अधिक सुगम बनाएगा और लेसोथो के राष्ट्रीय विकास में निरंतर योगदान देगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें