Site icon Dainik Savera Times

चीन और मलेशिया के प्रधानमंत्रियों ने की मुलाकात

лªÉçÕÕÆ¬£¬¼ªÂ¡ÆÂ£¬2025Äê5ÔÂ26ÈÕ µ±µØÊ±¼ä5ÔÂ26ÈÕÍí£¬¹úÎñÔº×ÜÀíÀîÇ¿ÔÚ¼ªÂ¡ÆÂ»áÕ¹ÖÐÐÄ»á¼ûÂíÀ´Î÷ÑÇ×ÜÀí°²Íß¶û¡£ лªÉç¼ÇÕß ÀîÏì Éã

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 26 मई को कुआलालंपुर कन्वेंशन सेंटर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम के साथ मुलाकात की। इस मौके पर ली छ्यांग ने कहा कि पिछले महीने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मलेशिया की राजकीय यात्रा की। चीन मलेशिया के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा में मिली उपलब्धियों का कार्यान्वयन करने को तैयार है। चीन मलेशिया के साथ पारस्परिक सम्मान, आपसी विश्वास, समान व्यवहार और आपसी लाभ व समान जीत पर कायम रहना चाहता है। इसके साथ रणनीतिक संपर्क मजबूत करने से औद्योगिक व आपूर्ति श्रृंखला का मिश्रित विकास करने के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान मजबूत किया जाएगा, ताकि चीन-मलेशिया संबंधों के नए “स्वर्णिम 50 वर्ष” शुरू हो सकें।

ली छ्यांग ने कहा कि वर्तमान आसियान-चीन-जीसीसी शिखर सम्मेलन के आयोजन का विशेष महत्व है। चीन मलेशिया के साथ तीनों पक्षों के बीच घनिष्ठ आर्थिक सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि एक साथ मुक्त व्यापार और बहुपक्षवाद व्यापारिक व्यवस्था की रक्षा की जा सके।

वहीं, अनवर ने कहा कि शी चिनफिंग की मलेशिया यात्रा सफल रही। दोनों पक्षों को यात्रा में मिली अहम उपलब्धियां का कार्यान्वयन करना चाहिए। मलेशिया पहले आसियान-चीन-जीसीसी शिखर सम्मेलन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के लिए चीन के साथ प्रयास करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- केंद्र का दावा, LPG अफवाहों पर लगाम के लिए 21 राज्य-UT रोज दे रहे अपडेट

Exit mobile version