Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों ने की मुलाकात, मीटिंग में की कई अहम मुद्दों पर चर्चा

June 17, 2024

चीन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों ने की मुलाकात, मीटिंग में की कई अहम मुद्दों पर चर्चा

मेलबर्न : चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और दोनों देशों के वरिष्ठ मंत्रियों ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के संसद भवन में मुलाकात की और व्यापार बाधाओं, अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष तथा महत्वपूर्ण खनिजों में निवेश करने की चीन की इच्छा सहित कई जटिल मुद्दों पर चर्चा की। ली शनिवार को एडिलेड और रविवार को राष्ट्रीय राजधानी कैनबरा पहुंचे। यह सात वर्षों में किसी चीनी प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रेलिया की पहली आधिकारिक यात्रा है। ली, राष्ट्रपति शी चिनंफिग के बाद चीन के सबसे वरिष्ठ नेता हैं।

ली मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के एक पश्चिमी राज्य में चीन नियंत्रित लिथियम प्रसंस्करण संयंत्र का दौरा करेंगे। उनकी योजना ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने में चीन की रुचि को दर्शाने की है। अक्षय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की दिशा में यह खनिज क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है। ली ने ऑस्ट्रेलिया से पहले न्यूजीलैंड का दौरा किया था और चीन लौटने से पहले उनका मलेशिया में रुकने का कार्यक्रम है। ऑस्ट्रेलिया में नौ साल तक कंजर्वेटिव सरकार के सत्ता में रहने के बाद 2022 में अल्बनीज की मध्य-वामपंथी लेबर पार्टी के सत्ता में आने के समय से से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें