Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों ने पारस्परिक सहयोग की आंतरिक शक्ति की मजबूती पर सहमति जतायी

August 23, 2024

चीन और रूस के प्रधानमंत्रियों ने पारस्परिक सहयोग की आंतरिक शक्ति की मजबूती पर सहमति जतायी

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन ने बुधवार को मॉस्को में एक साथ दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच 29वीं नियमित भेंटवार्ता की अध्यक्षता की। ली छ्यांग ने कहा कि चीन रूस के साथ चौतरफा व्यावहारिक सहयोग मजबूत बनाने और नये युग में चीन-रूस सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी को नयी मंजिल पर पहुंचाने का इच्छुक है। मिशुस्टिन ने कहा कि रूस चीन के साथ पारस्परिक विश्वास निरंतर गहराकर आर्थिक व सांस्कृतिक सहयोग का विस्तार करने और अंतरराष्ट्रीय मामलों में संपर्क घनिष्ठ करना चाहता है। ताकि चीन रूस के समुचित हितों की बेहतर सुरक्षा की जाए और नये युग में दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक समन्वय साझेदारी आगे बढ़ायी जाए।

दोनों नेताओं ने चीन-रूस निवेश व ऊर्जा सहयोग समिति समेत संबंधित समितियों के दोनों पक्षों की कार्य रिपोर्ट सुनी। दोनों पक्षों का समान विचार है कि वे सहयोग के ढांचे का समायोजन कर स्थिरता से कृषि व ऊर्जा आदि परंपरागत सहयोग आगे बढ़ाएंगे और डिजिटल अर्थव्यवस्था व हरित विकास आदि नये क्षेत्रों का सहयोग विस्तृत करेंगे। साथ ही चीन-रूस संस्कृति वर्ष के अवसर का लाभ उठाकर सांस्कृतिक आदान प्रदान गहराएंगे और सहयोग की आंतरिक प्रेरक शक्ति निरंतर मजबूत करेंगे और सहयोग की गुणवत्ता उन्नत करेंगे ।
भेंटवार्ता के बाद दोनों पक्षों ने चीन रूस निवेश सहयोग दिशा निर्देश समेत सिलसिलेवार सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें