Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

नीलामी में एक मिलियन डॉलर से अधिक में बिका Prince Diana का स्वेटर

September 15, 2023

नीलामी में एक मिलियन डॉलर से अधिक में बिका Prince Diana का स्वेटर

न्यूयॉर्कः दिवंगत राजकुमारी डायना द्वारा पहना गया सफेद पंक्तियों के बीच काली भेड़ की तस्वीर वाला लाल स्वेटर न्यूयॉर्क के सोथबी में एक नीलामी में 1.1 मिलियन डॉलर से अधिक में बिका। गुरुवार को एक ट्वीट में, नीलामी घर ने कहा,‘ राजकुमारी डायना के ऐतिहासिक ब्लैक शीप वार्म एंड वंडरफुल स्वेटर फैशन आइकॉन नीलामी में 1.1 मिलियन डॉलर में बिका।‘ सोथबी के अनुसार, डायना ने यह स्वेटर 1981 में प्रिंस चार्ल्स के पोलो मैच में पहना था।

बोली 31 अगस्त को शुरू हुई थी और नीलामी के अंतिम मिनट तक शीर्ष बोली दो लाख डॉलर से कम रही। सोथबी ने स्वेटर की कीमत 50,000 डॉलर से 80,000 डॉलर आंकी थी। स्वेटर खरीदने वाले की पहचान का खुलासा नहीं किया गया। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राजकुमारी डायना से जुड़ी कई अन्य वस्तुओं की तुलना में स्वेटर को अधिक कीमत पर बिका। स्वेटर के डिज़ाइन को अक्सर शाही परिवार में डायना के स्थान के प्रतीक के रूप में वर्णित किया जाता रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें