Site icon Dainik Savera Times

चीन में पंजीकृत निजी उद्यमों की संख्या 5.7 करोड़ से अधिक

private enterprises in China exceeds 57 million

private enterprises in China exceeds 57 million

Private Enterprises : चीनी राज्य बाजार विनियमन प्रशासन द्वारा 21 अप्रैल को जारी आंकड़ों से पता चला कि मार्च के अंत तक, देश भर में 5.7 करोड़ से अधिक पंजीकृत निजी उद्यम थे, जो कुल उद्यमों की संख्या का 92.3% था। पहली तिमाही में, देश भर में 19.79 लाख नए निजी उद्यम स्थापित किए गए, जो वर्ष-दर-वर्ष 7.1% की वृद्धि है और पिछले तीन वर्षों की औसत वृद्धि दर से अधिक है।

पहली तिमाही में,”नई प्रौद्योगिकी,नए उद्योग,नए व्यवसाय रूप और नए मॉडल” की अर्थव्यवस्था में 8.36 लाख नए निजी उद्यम देश भर में स्थापित किए गए, जो इसी अवधि में नव स्थापित कुल निजी उद्यमों की संख्या का 40% से अधिक था, जो वर्ष-दर-वर्ष 1.4% की वृद्धि थी। इनमें इंटरनेट और आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कम्पनियों की वृद्धि सबसे तेजी से बढ़कर 18% तक पहुंच गयी।”डिजिटल अर्थव्यवस्था” में 2.74 लाख नए निजी उद्यम स्थापित किए गए, जो नव स्थापित कुल निजी उद्यमों की संख्या का 13.9% था।

इनमें से, “डिजिटल उत्पाद सेवा उद्योग” की वृद्धि दर सबसे तेज़ रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 2.5 गुना थी। मार्च के अंत तक, चीन की “नई प्रौद्योगिकी, नए उद्योग, नए व्यवसाय रूप और नए मॉडल” की अर्थव्यवस्था में 226.78 लाख निजी उद्यम थे, जो उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बन गए। निजी उद्यमों ने मजबूत नवोन्मेषी जीवंतता का प्रदर्शन किया है। डिजिटल परिवर्तन, हरित एवं निम्न-कार्बन परिवर्तन और वैश्विक लेआउट के माध्यम से, निजी उद्यमों की मुख्य प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार जारी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version