Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

नई विकास अवधारणा का अभ्यास करें निजी उद्योग: शी चिनफिंग

March 7, 2023

नई विकास अवधारणा का अभ्यास करें निजी उद्योग: शी चिनफिंग

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 मार्च को पेइचिंग में चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति के पहले पूर्णाधिवेशन में भाग ले रहे चीनी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ और अखिल चीन उद्योग व वाणिज्य संघ के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी संयुक्त समूह बैठक में भाग लेते हुए उनके सुझाव सुने। इन दोनों संघों के सदस्य मुख्य तौर पर आर्थिक विशेषज्ञ, विद्वान और निजी उद्यमी हैं।

चीन में वार्षिक दो सत्र के दौरान, चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के प्रतिनिधि के रूप में शी चिनफिंग सरकारी कार्य रिपोर्ट के विचार विमर्श में भाग लेने के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल में जाएंगे। इसके साथ ही, सत्ताधारी पार्टी के महासचिव होने के नाते वह सीपीपीसीसी सदस्यों से मुलाकात करेंगे और सीपीपीसीसी ग्रुपों की चर्चा में सदस्यों की राय और सुझाव सुनने के लिए भाग लेंगे। पिछले 10 सालों में, उन्होंने हर साल दो सत्रों के दौरान 50 से अधिक बार ऐसी चर्चाओं में भाग लिया है।

इस बार, सीपीपीसीसी राष्ट्रीय समिति के छह सदस्यों के भाषणों को ध्यान से सुनने के बाद, शी चिनफिंग ने निजी उद्यमों और निजी अर्थव्यवस्था के विकास को प्रोत्साहित किया और विकास की दिशा की ओर इशारा किया। चीन के सर्वोच्च नेता निजी अर्थव्यवस्था पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं? वास्तव में, निजी अर्थव्यवस्था चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास, रोजगार, राजकोषीय कराधान और तकनीकी नवाचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आंकड़े बताते हैं कि निजी अर्थव्यवस्था ने चीन के कर राजस्व में 50 प्रतिशत से अधिक, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 60 प्रतिशत से अधिक, तकनीकी नवाचार में 70 प्रतिशत से अधिक और शहरी रोजगार में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान दिया है।

शी चिनफिंग ने 6 मार्च को अपने भाषण में स्पष्ट रूप से कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के लिए लंबे समय तक शासन करने और चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प के चीनी सपने को साकार करने के लिए पूरे देश के लोगों को एकजुट करने और नेतृत्व करने के लिए निजी अर्थव्यवस्था एक महत्वपूर्ण शक्ति है। सीपीसी हमेशा निजी उद्यमों और निजी उद्यमियों को अपने लोगों के रूप में मानती है, कठिनाइयों का सामना करने पर निजी उद्यमों को सहायता प्रदान करती है, और जरूरत पड़ने पर उनका मार्गदर्शन भी करती है।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन “दो दृढ़ता” वाली मूल राष्ट्रीय नीति का पालन करता है, यानी कि चीन सार्वजनिक स्वामित्व वाली अर्थव्यवस्था को दृढ़ता से मजबूत और विकसित करता है, और गैर-सार्वजनिक स्वामित्व वाली अर्थव्यवस्था का दृढ़ता से प्रोत्साहन, समर्थन और मार्गदर्शन करता है। चीनी नेता ने कई बार इस राष्ट्रीय नीति को बल दिया और निजी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित किया।

वर्तमान में चीन मुख्य निकाय के रूप में घरेलू चक्र, और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोहरे चक्र के आपसी संवर्धन वाले नए विकास पैर्टन का निर्माण कर रहा है। ऐसी पृष्ठभूमि में, शी चिनफिंग ने बल दिया कि निजी उद्यमों को नई विकास अवधारणा का अभ्यास करना चाहिए और उच्च गुणवत्ता वाले विकास का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने प्रमुख राष्ट्रीय परियोजनाओं, प्रमुख औद्योगिक श्रृंखला एवं आपूर्ति श्रृंखला परियोजनाओं के निर्माण में भाग लेने के लिए निजी पूंजी को प्रोत्साहित किया, और निजी उद्यमों व राष्ट्रीय स्वामित्व वाले उद्यमों को सभी लोगों की सामान्य समृद्धि को बढ़ावा देने की सामाजिक जिम्मेदारी को संयुक्त रूप से उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें