Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्पादन-विपणन मिलान गतिविधियों से शिनच्यांग में कृषि उद्योग को आगे बढ़ाता

December 22, 2022

उत्पादन-विपणन मिलान गतिविधियों से शिनच्यांग में कृषि उद्योग को आगे बढ़ाता

शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश उत्तर पश्चिमी चीन में स्थित चीन का सबसे बड़ा भूमि क्षेत्र वाला प्रांत है, और यह अद्वितीय धूप, भौगोलिक स्थिति और जलवायु परिस्थितियों वाला क्षेत्र भी है। यहाँ की अनूठी परिस्थितियों के कारण ही यहाँ कई अनोखे कृषि उत्पादों का उत्पादन होता है। तुरुफान के अंगूर, निया कुनलुन में बर्फ गुलदाउदी, शिनच्यांग के लाल खजूर, अखरोट, कोरला नाशपाती और अक्सू के सेब सभी प्रसिद्ध हैं, और शिनच्यांग में कई कृषि उत्पादों को प्रसिद्ध, उत्कृष्ट और नए कृषि उत्पादों की चीनी राष्ट्रीय सूची में चुना गया है।

चीन के कृषि मंत्रालय, शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश की सरकार अक्सर संयुक्त रूप से शिनच्यांग के विशिष्ट कृषि उत्पादों के लिए उत्पादन और विपणन मैचमेकिंग गतिविधियों का आयोजन करती है। यह न केवल शिनच्यांग के उत्पादकों को देश भर के खरीदारों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि शिनच्यांग के कृषि उत्पादों को मुख्य भूमि के बाजार में प्रवेश करने और ब्रांड प्रभाव में सुधार करने के लिए एक अच्छा मंच भी प्रदान करता है। पेइचिंग, शांगहाई, चच्यांग, च्यांगसू, क्वांगतोंग, आनह्वेई, शानतोंग, भीतरी मंगोलिया, फूच्येन, शान शी आदि शहरों और प्रांतों के कृषि उत्पाद थोक बाजार खरीदारों ने शिनच्यांग के कृषि उत्पाद उत्पादन और प्रसंस्करण उद्यमों और किसान सहकारी समितियों ने कई बार ऐसी उत्पादन-विपणन मिलान गतिविधियों में भाग लिया।

इस तरह के सिलसिलेवार सहायता उपायों से शिनच्यांग में कृषि और पशुपालन के विकास को बढ़ावा देने, किसानों और चरवाहों की आय बढ़ाने के लिए ठोस समर्थन प्रदान किया गया। इस तरह के उत्पादन-विपणन मिलान गतिविधियों के जरिए आगे शिनच्यांग की विशेषता और उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा दिया गया, शिनच्यांग को घनिष्ठ व्यापार सहयोग संबंध स्थापित करने में मदद की गई, और शिनच्यांग के कृषि विकास को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने में योगदान दिया गया।   साथ ही, सिल्क रोड के आर्थिक क्षेत्र के रूप में शिनच्यांग के निर्माण के लगातार गहराने के साथ शिनच्यांग मध्य एशिया, यूरोपीय बाजारों और मुख्य भूमि के बाजारों के बीच आदान-प्रदान और एकीकरण गहरा और गहरा होता जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें