Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली तिमाही में बड़े चीनी उद्यमों का मुनाफा 4.3% की वृद्धि

April 27, 2024

पहली तिमाही में बड़े चीनी उद्यमों का मुनाफा 4.3% की वृद्धि

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 27 अप्रैल को जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली तिमाही में बड़े चीनी उद्यमों का मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.3% अधिक रहा। इस तरह बड़े चीनी उद्यमों का मुनाफा लगातार तीन तिमाहियों में बढ़ा है, जिससे बहाल की प्रवृत्ति जारी है। आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उद्यमों के राजस्व में सुधार जारी है। पहली तिमाही में बड़े चीनी उद्यमों की परिचालन आय में पिछले वर्ष की समान अवधि से 2.3% की वृद्धि रही।

यह वृद्धि दर पिछले वर्ष से 1.2 प्रतिशत अंक तेज रही। इस तरह मौजूदा तिमाही में राजस्व में लगातार तीन तिमाहियों में वृद्धि रही है, जिससे कॉर्पोरेट मुनाफे की निरंतर बहाली के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। उधर, लगभग 70% उद्योगों के लाभ में वृद्धि देखी गई। पहली तिमाही में, 41 प्रमुख औद्योगिक उद्योगों में से 28 उद्योगों का लाभ की वृद्धि रही है, जो कि 68.3% भाग है। उच्च तकनीक विनिर्माण से औद्योगिक लाभ में वृद्धि होती है। उपभोक्ता वस्तुओं के विनिर्माण उद्योग के मुनाफे में तेजी से वृद्धि बनी रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें