Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में जल नेटवर्क के निर्माण में प्रगति

January 10, 2026

चीन में जल नेटवर्क के निर्माण में प्रगति

चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने 9 नवंबर को न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर जल संसाधन मंत्रालय के संबंधित अधिकारी ने चीन में जल नेटवर्क के निर्माण में प्रगति का परिचय दिया। चीन में राष्ट्रीय जल नेटवर्क का निर्माण शुरू होने के बाद कई उपलब्धियां हासिल हुईं। 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन ने जल संरक्षण के निर्माण में कुल मिलाकर 56 खरब 80 अरब युआन का निवेश किया। वर्ष 2025 में निवेश की राशि 12 खरब 80 अरब युआन थी। 27 नई मुख्य जल संरक्षण परियोजनाओं का निर्माण शुरू किया गया। इससे 31 लाख 50 हजार लोगों को रोजगार मिला। वर्ष 2026 में राष्ट्रीय जल नेटवर्क व्यवस्था में सुधार करने के लिए चीन कई मुख्य जल संरक्षण परियोजनाओं को लागू करेगा।

बताया जाता है कि 2025 में चीन ने 9,420 ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजनाएं पूरी कीं। पूरे चीन में ग्रामीण क्षेत्रों में नल के पानी की कवरेज 96 प्रतिशत तक पहुंची। कुछ दूरदराज के क्षेत्रों में भी साफ पीने का पानी मिल गया है।

वहीं, खेती के लिए सिंचाई ज़्यादा सुरक्षित है। पूरे देश में खेती योग्य भूमि का सिंचित क्षेत्रफल 7.2 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक रहा। बड़े सिंचाई जिलों में नवीनीकरण के माध्यम से जल परिवहन की क्षमता में काफी बढ़ोतरी हुई।

आज चीन में पहाड़ ज़्यादा हरे-भरे हैं और पानी ज़्यादा साफ़ है। चीन में 5,500 से अधिक   नदियों और झीलों का निर्माण पूरा किया गया। कई नदी चैनलों को वॉटरफ़्रंट पार्कों में बदल दिया गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें