Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में वृद्धावस्था व्यवसाय के विकास में प्रगति

October 29, 2025

चीन में वृद्धावस्था व्यवसाय के विकास में प्रगति

चीन के चंद्र कैलेंडर के नौवें महीने का नौवां दिन दोहरा नौवां त्योहार है, जो वैधानिक “वरिष्ठ नागरिक दिवस” भी है। सभी बुजुर्ग अपने जीवन के अंतिम वर्षों में खुशी से रहें, ऐसी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इच्छा है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति हमेशा वृद्धावस्था व्यवसाय के विकास और पेंशन प्रणाली के निर्माण पर ध्यान देती है। शी चिनफिंग ने कहा कि कोई समाज खुश है या नहीं यह बहुत हद तक उसके बुजुर्गों की खुशी पर निर्भर करता है।

बताया जाता है कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन ने विशेष कठिनाइयों वाले 22 लाख 40 हजार बुजुर्ग परिवारों के लिए वृद्धावस्था अनुकूल नवीकरण कार्य पूरा किया। इसके साथ चीन ने 500 सामुदायिक घर-आधारित वृद्ध देखभाल सेवा नेटवर्कों, 2,990 बुजुर्ग-अनुकूल समुदायों और 86 हजार बुजुर्ग भोजन सहायता केंद्रों का निर्माण किया।

20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के चौथे पूर्णाधिवेशन में पारित चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना के सुझाव में कहा गया है कि बुजुर्गों की अच्छी देखभाल की जानी चाहिए और उन्हें समाज में योगदान देना चाहिए। शी चिनफिंग के प्रोत्साहन और प्रेरणा में चीन सक्रियता से बुजुर्ग देखभाल सेवा प्रणाली में सुधार कर रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें