Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में पारिस्थितिक संरक्षण और बहाली में प्रगति

January 13, 2023

चीन में पारिस्थितिक संरक्षण और बहाली में प्रगति

चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की स्थापना के बाद पिछले पांच सालों में चीन में प्राकृतिक संसाधन के सर्वेक्षण में नई उपलब्धियां हासिल हुईं। पारिस्थितिक संरक्षण और बहाली में प्रगति हुई। पिछले पांच सालों में चीन ने 1,885 काउंटियों में भूवैज्ञानिक आपदा की जांच पूरी की। भूवैज्ञानिक आपदा में मरने वालों व लापता व्यक्तियों की संख्या और प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान में काफी कमी आई।

चीन ने पारिस्थितिक संरक्षण की लाल रेखा का चित्रण पूरा किया। स्थलीय पारिस्थितिक संरक्षण के लाल रेखा का क्षेत्रफल देश के भूमि क्षेत्रफल का करीब एक तिहाई है। चीन ने महत्वपूर्ण पारिस्थितिक व्यवस्था की रक्षा और बहाली के लिए प्रमुख परियोजनाएं तैयार कीं। वर्ष 2023 में प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय अनाज और ऊर्जा संसाधन की सुरक्षा का आधार मजबूत करेगा और प्राकृतिक संसाधन की किफायत और उचित प्रयोग बढ़ाएगा, ताकि मानव जाति और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व सुनिश्चित हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें