Site icon Dainik Savera Times

डीईपीए में चीन की भागीदारी पर वार्ता में प्रगति मिली

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वार्ताकार और उप मंत्री ली छंगकांग ने हाल में दक्षिण कोरिया के जेजू में एपेक के व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के दौरान चीन और डिजिटल अर्थव्यवस्था साझेदारी समझौता (डीईपीए) के सदस्यों के मंत्री स्तरीय सम्मेलन में भाग लिया।

इस मौके पर ली छंगकांग ने कहा कि डीईपीए में चीन की भागीदारी के लिए कार्य दल स्थापित होने के बाद चीन ने डीईपीए के सदस्यों के साथ विभिन्न स्तरीय घनिष्ठ संपर्क किया। इस दौरान समझौते के उच्च मानक पूरा करने में चीन का दृढ़ संकल्प, क्षमता व कार्रवाई दिखाई गई। वार्ता में सक्रिय प्रगति मिली। चीन अविचल रूप से उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ाता है, सक्रियता से अंतर्राष्ट्रीय उच्च मानक के आर्थिक व व्यापारिक नियमों के साथ जोड़ता है और नियम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक व्यवस्था बनाए रखता है।

ली छंगकांग ने कहा कि डीईपीए का सदस्य बनने के बाद चीन विभिन्न पक्षों के उद्यमों को ज्यादा अवसर देगा और डीईपीए के दीर्घकालीन विकास व अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल अर्थव्यवस्था के नियम के निर्माण में सक्रिय योगदान देगा। वहीं, डीईपीए के सदस्यों ने वार्ता में बड़ी प्रगति हासिल करने के लिए चीन के साथ विभिन्न स्तरीय सलाह मशविरा बढ़ाने की इच्छा जताई। बताया जाता है कि चीन ने 1 नवंबर 2021 को डीईपीए का सदस्य बनने का अनुरोध किया था। 18 अगस्त 2022 को डीईपीए की संयुक्त समिति ने संबंधित वार्ता करने के लिए कार्य दल स्थापित करने का फैसला किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version