Site icon Dainik Savera Times

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ वुशु के विकास को बढ़ावा दे:जांग छ्योपिंग

अमेरिका के टेक्सास स्टेट के फोर्ट वर्थ में 16वीं विश्व वुशु चैम्पियनशिप आयोजित होने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ के महासचिव जांग छ्योपिंग ने 19 नवंबर को चीनी समाचार एजेंसी शिन्ह्वा के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि 2026 डकार यूथ ओलंपिक खेलों तक वुशु स्पर्धाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक को पेश करने की योजना है, ताकि वुशु के अंतर्राष्ट्रीय विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

जांग छ्योपिंग ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में वुशु के अंतर्राष्ट्रीय विकास के पैमाने का विस्तार किया जा रहा है और इस का स्तर ऊँचा और ऊँचा होता जा रहा है। लेकिन लंबे समय से वुशु के अंतर्राष्ट्रीय प्रचार में भाषा संबंधी बाधाएँ एक “बहुत गंभीर” कठिनाई रही हैं। वर्तमान में बहुत शक्तिशाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुवाद तकनीक वुशु के अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए “अच्छी खबर” है। अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ वर्तमान स्कोरिंग तंत्र में भाषा बाधाओं को खत्म करने के लिए 2026 डकार यूथ ओलंपिक खेलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुवाद तकनीक का उपयोग करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ भी वुशु स्पर्धाओं में रेफरी स्कोर के व्यक्तिपरक रंग को कम करने, प्रतियोगिताओं की निष्पक्षता बढ़ाने और मानकीकरण की डिग्री में सुधार करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version