Site icon Dainik Savera Times

घनिष्ठ चीन-आसियान साझा भाग्य समुदाय का निर्माण को बढ़ावा दें: चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 14 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में संबंधित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीन-आसियान एक्सपो,चीन-आसियान सहयोग को गहरा करने और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इस वर्ष इसकी 20वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। चीन इस चीन-आसियान एक्सपो के माध्यम से और घनिष्ठ चीन-आसियान साझा भाग्य समुदाय का निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है।
माओ निंग ने कहा कि वर्तमान में चीन-आसियान आर्थिक और व्यापार सहयोग लगातार आगे बढ़ रहा है। चीन लगातार 14 वर्षों से आसियान का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना हुआ है और दोनों पक्ष लगातार तीन वर्षों से एक-दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार बने हुए हैं। वर्ष 2022 चीन-आसियान व्यापार की मात्रा 9 खरब 70 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हुई, जो वर्ष 2021 से 11.2% की वृद्धि है। इस वर्ष की जुलाई तक, चीन और आसियान देशों के बीच संचयी दोतरफा निवेश 3 खरब 80 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version