Site icon Dainik Savera Times

जकार्ता: “शी चिनफिंग: चीन का शासन” के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण की प्रचार बैठक आयोजित

Promotion meeting held for the English version of Volume 5 of "Xi Jinping

Promotion meeting held for the English version of Volume 5 of "Xi Jinping

“शी चिनफिंग: चीन का शासन” के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण के प्रचार के लिए एक कार्यक्रम 28 अप्रैल को इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित किया गया। उपस्थित अतिथि इस बात पर सहमत हुए कि “शी चिनफिंग: चीन का शासन”  का खंड 5, नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों में नवीनतम विकास को व्यापक और व्यवस्थित रूप से प्रतिबिंबित करता है, और समकालीन चीन को समझने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक प्रामाणिक कृति है।

वर्तमान में, चीन ने “15वीं पंचवर्षीय योजना” की नई यात्रा शुरू कर दी है, और इंडोनेशिया भी “स्वर्णिम इंडोनेशिया 2045” के दृष्टिकोण की ओर निरंतर प्रगति कर रहा है। रणनीतिक तालमेल को बढ़ावा देने और विकास सहयोग को गहरा करने के लिए दोनों देशों का संयुक्त रूप से काम करना न केवल दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ पहुंचाएगा, बल्कि ग्लोबल साउथ को मजबूत करने और वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय, इंडोनेशिया के जनसंख्या एवं गतिशीलता मंत्रालय, चीन के विदेशी भाषा प्रकाशन और इंडोनेशिया स्थित चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में चीन और इंडोनेशिया से आए अतिथियों के साथ-साथ प्रकाशन, थिंक टैंक, मीडिया और अन्य क्षेत्रों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version