Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पारंपरिक चीनी चिकित्सा का विकास बढ़ाने का प्रस्ताव जारी

March 2, 2023

पारंपरिक चीनी चिकित्सा का विकास बढ़ाने का प्रस्ताव जारी

चीनी राज्य परिषद ने हाल में पारंपरिक चीनी चिकित्सा का विकास बढ़ाने के बारे में प्रस्ताव जारी किया। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2025 तक पारंपरिक चीनी चिकित्सा की श्रेष्ठ सेवा व्यवस्था का निर्माण तेज किया जाएगा जिससे रोग की रोकथाम और उपचार में पारंपरिक चीनी चिकित्सा का स्तर स्पष्ट रूप से उन्नत होगा और चीनी व पश्चिमी चिकित्सा की संयुक्त सेवा क्षमता काफी हद तक बढ़ेगी।

प्रस्ताव में पारंपरिक चीनी चिकित्सा का नवाचार और आधुनिक विकास करने की योजना भी बनाई गई। वर्तमान संसाधन पर निर्भर रहते हुए पारंपरिक चीनी चिकित्सा से जुड़े कई राष्ट्रीय प्रमुख प्रयोगशालाओं, नैदानिक अनुसंधान केंद्रों और करीब 30 विकास और नवाचार केंद्रों का निर्माण किया जाएगा, ताकि पारंपरिक चीनी चिकित्सा की प्रौद्योगिकी सेवा क्षमता और संयुक्त नवाचार क्षमता उन्नत हो सके। प्रस्ताव में कहा गया है कि चीनी औषधि के रोपण, उत्पादन और प्रयोग में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समर्थन और नेतृत्व भूमिका निभाई जाएगी। चीनी औषधि का मानक रोपण बढ़ाने के साथ चीनी पेटेंट दवा की गुणवत्ता उन्नत की जाएगी, ताकि चीनी औषधि व्यवसाय का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें