Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूयार्क के ‘ब्रुकलिन’ संग्रहालय में प्रदर्शनकारियों ने ‘आजाद फिलस्तीन’ के बैनर लहराए, गिरफ्तार

June 2, 2024

न्यूयार्क के ‘ब्रुकलिन’ संग्रहालय में प्रदर्शनकारियों ने ‘आजाद फिलस्तीन’ के बैनर लहराए, गिरफ्तार

न्यूयार्क: अमरीका में सैंकड़ों फिलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार दोपहर को न्यूयार्क के ब्रुकलिन संग्रहालय तक मार्च किया और उसके परिसर में तंबू लगाने के अलावा इमारत की छत से ‘आजाद फिलस्तीन’ के बैनर लहराए। इसके बाद पुलिस ने संग्रहालय में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार
कर लिया।

न्यूयार्क शहर के पुलिस अधिकारियों की संग्रहालय के बाहर भीड़ में शामिल लोगों से मारपीट हुई और कुछ प्रदर्शनकारियों ने भी अधिकारियों पर प्लास्टिक की बोतलें फैंकी एवं अपमानजनक नारे लगाए।

इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने भव्य ‘बीक्स आर्ट्स संग्रहालय’ की सीढ़ियों पर हाथ में बैनर लेकर फिलस्तीनी ध्वज लहराने के साथ जोरदार नारे लगाए। यह शहर का दूसरा सबसे बड़ा संग्रहालय है।

रैली की शुरुआत शुक्रवार दोपहर में ‘बार्कलेज सैंटर’ की सड़क पर हुई। रैली में शामिल लोग ढोल बजाते और नारे लगाते हुए लगभग एक मील दूर संग्रहालय की ओर बढ़े।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में संग्रहालय के गार्ड बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए इसके दरवाजे सुरक्षित करने की कोशिश करते दिख रहे हैं जबकि प्रदर्शनकारी अंदर जाने के अन्य रास्ते ढूंढ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें