Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel और Ukraine के लिए मदद मुहैया कराना अमेरिकी सुरक्षा के लिए है ‘अहम’ : Joe Biden

October 20, 2023

Israel और Ukraine के लिए मदद मुहैया कराना अमेरिकी सुरक्षा के लिए है ‘अहम’ : Joe Biden

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इजराइल और यूक्रेन का अपने-अपने युद्धों में विजयी होना ‘‘अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम’’ है। इजराइल और यूक्रेन को अरबों अमेरिकी डॉलर की सैन्य सहायता मुहैया कराए जाने का अमेरिकी संसद से अनुरोध करने की तैयारी कर रहे जाे बाइडेन ने बृहस्पतिवार रात अमेरिका के राष्ट्रपति के औपचारिक कार्यस्थल ‘ओवल कार्यालय’ से देश के नाम संबोधन के दौरान दोनों देशों को दी जा रही अमेरिकी मदद को जायज ठहराया।

जाे बाइडेन ने साथ ही कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देश भारत-पश्चिम एशिया आर्थिक गलियारे जैसी नयी परियोजनाओं के जरिए पश्चिम एशिया के देशों के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। जाे बाइडेन ने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय आक्रामकता जारी रहती है, तो ‘‘संघर्ष और अराजकता दुनिया के अन्य देशों में भी फैलने की आशंका है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘हमास और (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उनमें एक बात समान है। वे दोनों ही पड़ोसी देशों में लोकतंत्र को पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह अगले साल करीब 100 अरब अमेरिकी डॉलर की मदद मुहैया कराने के लिए संसद से तत्काल अनुरोध करेंगे। इस प्रस्ताव को शुक्रवार को सार्वजनिक किया जाएगा, जिसमें यूक्रेन, इजराइल, ताइवान, मानवीय मदद और सीमा प्रबंधन के लिए धन का प्रावधान होगा। जाे बाइडेन ने कहा, कि ‘यह एक अच्छा निवेश होगा, जिसका लाभ अमेरिकी सुरक्षा को कई पीढिय़ों तक मिलता रहेगा।’’ इस संबोधन से एक दिन पहले बाइडेन ने इजराइल की यात्रा की थी, जहां उन्होंने हमास के खिलाफ युद्ध लड़ रहे देश के प्रति एकजुटता जताई थी और गाजा पट्टी में फलस्तीनियों को और मानवीय मदद मुहैया कराए जाने की वकालत की थी। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस ने बताया कि बाइडन ने देश को संबोधित करने से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी बात की थी और कहा था कि अमेरिका कीव को मदद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें