Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विरोध प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी ध्वज को जलाने वालों के लिए एक साल कैद का प्रावधान : ट्रम्प

June 11, 2025

विरोध प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी ध्वज को जलाने वालों के लिए एक साल कैद का प्रावधान : ट्रम्प

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान अमेरिकी ध्वज को जलाने वाले लोगों को एक साल जेल की सजा दी जानी चाहिये। ट्रम्प ने बताया कि सरकार अमेरिकी अधिकारियों और कुछ सीनेटरों के साथ मिलकर इस कानून को लागू करने की तैयारी कर रही है। ट्रम्प ने फोर्ट ब्रैग में दिये भाषण में कहा, “जो लोग अमेरिकी ध्वज को जलाते हैं, उन्हें एक साल के लिए जेल जाना चाहिये। हम कुछ सीनेटरों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं।” ट्रम्प का यह बयान कैलिफोर्निया में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच दिया गया, जहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने मैक्सिकन के ध्वज ले रखे थे और अमेरिकी ध्वज को जला दिया था।

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की गई जान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें