Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2025 में शीत्सांग में जन-हितकारी सांस्कृतिक परियोजना फलदायी

January 13, 2026

वर्ष 2025 में शीत्सांग में जन-हितकारी सांस्कृतिक परियोजना फलदायी

हाल ही में, शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में, शीत्सांग ने जन-हितकारी सांस्कृतिक परियोजनाओं के निर्माण और जमीनी स्तर पर सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा दिया और व्यापक रूप से जन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया, परिणामस्वरूप पूरे शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में 1.6 करोड़ लोगों को सांस्कृतिक लाभ मिला है।

आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में, शीत्सांग में सभी पुस्तकालयों में लगभग 5.2 लाख आगंतुक आए और 1.1 लाख पुस्तकें उधार दी गईं। “केसांग फूल” प्रदर्शन सत्र, “हमारे त्यौहार”, “चार ऋतुओं का ग्राम उत्सव” और “सांस्कृतिक सीमा भ्रमण” जैसी 1 लाख से अधिक ऑनलाइन और ऑफलाइन गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनसे सांस्कृतिक गतिविधियों में लोगों की भागीदारी और संतुष्टि की भावना में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

पिछले वर्ष, शीत्सांग में जमीनी स्तर की सांस्कृतिक सुविधाओं को लगातार मजबूत किया गया है। उत्कृष्ट सांस्कृतिक संसाधनों को ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है। 9 काउंटी और जिला स्तरीय सार्वजनिक पुस्तकालयों के लिए सामान्य शाखा प्रणाली का निर्माण और 6 सीमावर्ती कस्बों में नए सार्वजनिक सांस्कृतिक स्थलों के लिए पायलट परियोजनाओं को सफलतापूर्वक बढ़ावा दिया गया है, जिससे लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली सांस्कृतिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इसके अलावा, सांस्कृतिक प्रदर्शन और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत परियोजनाएं जमीनी स्तर तक भी पहुंच रही हैं। शीत्सांग भर में जन कला केंद्र, काउंटी और जिला कला मंडलियां और लोक कला समूह मैदानी नृत्य, क्वो-च्वांग नृत्य, तिब्बती ओपेरा आदि परियोजनाओं में अपने कार्यों के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं, जिससे सांस्कृतिक उपलब्धियों से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें