Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग के कार्यों की चयनित रीडिंग” के पहले और दूसरे खंड प्रकाशित और जारी

 

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के प्रसार-प्रचार मंत्रालय द्वारा अनुमोदन के बाद 11 सितंबर को “शी चिनफिंग के कार्यों की चयनित रीडिंग” के पहले और दूसरे खंड थ्रेडबाउंड बुक कंपनी और पीपुल्स पब्लिशिंग हाउस द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित और जारी किए गए हैं।

यह थ्रेड-बाउंड पुस्तक अप्रैल 2023 में पीपुल्स पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित “शी चिनफिंग के कार्यों की चयनित रीडिंग” के पहले और दूसरे खंड पर आधारित है। अद्वितीय मुद्रण सामग्री और तकनीकों के साथ मिलकर सुरुचिपूर्ण और उत्तम बाइंडिंग, पुस्तक को एक मजबूत चीनी सांस्कृतिक स्वाद देती है।

“शी चिनफिंग के कार्यों की चयनित रीडिंग” के पहले और दूसरे खंड में नवंबर 2012 से अक्टूबर 2022 तक कॉमरेड शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। पारंपरिक चीनी विशेषताओं से समृद्ध थ्रेड-बाउंड पुस्तक के रूप में इसे प्रकाशित करना इस महत्वपूर्ण कार्य के दस्तावेजी मूल्य को उजागर करता है और इसकी संस्करण श्रेणियों को समृद्ध करता है। यह चीन के थ्रेड-बाउंड क्लासिक्स में एक और महत्वपूर्ण समकालीन क्लासिक दस्तावेज़ जोड़ता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version