Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबी व्यक्ति की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत

October 16, 2023

पंजाबी व्यक्ति की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत

वाशिंगटन: अमेरिका के इंडियानापोलिस में एक 42 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की आमने-सामने की भीषण टक्कर में मौत हो गई। यह दुर्घटना इंडियानापोलिस के पास ग्रामीण ग्रीनवुड में हुई। मृतक की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद उन्हें 13 अक्टूबर को एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस ने कहा कि, हादसे में कैडिलैक वाहन के 52 वर्षीय चालक और उसकी महिला यात्री को भी गंभीर चोटें आईं है। जिन्हें आईयू हेल्थ मेथोडिस्ट अस्पताल ले भर्ती करवाया गया है। बता दें कि सुखविंदर सिंह 1996 में 15 साल की उम्र में अमेरिका आए थे। उनके परिवार में पत्नी, 15 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें