Site icon Dainik Savera Times

ब्रिटेन में महिला की गला घोंटकर हत्या करने के जुर्म में पंजाबी युवक को 29 साल की कैद

लंदन : ब्रिटेन के वैस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने और शव को सड़क किनारे फैंकने के दोषी भारतीय मूल के एक चालक को बुधवार को 29 साल कैद की सजा सुनाई गई। पिछले वर्ष अगस्त में स्मेथविक इलाके में एक राहगीर ने महिला का शव बरामद किया था। 32 वर्षीय तनवीर सिंह पर 41 वर्षीय शारा मिलर की हत्या का आरोप लगाया गया था।

वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट में सजा सुनाते हुए न्यायाधीश माइकल चैंबर्स ने सिंह को ‘चालाक और निर्दयी’ व्यक्ति बताया, जिसने अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है।

वैस्ट मिडलैंड्स पुलिस के खुफिया इंस्पैक्टर जो डेवनपोर्ट ने कहा, घटना वाली रात सिंह एक पब में शराब पी रहा था और बाद में यौन कर्मियों की तलाश में सोहो रोड गया। इसके बाद उसने शारा को अपनी वैन में बैठाया, जहां उस पर जानलेवा हमला किया गया। इस महीने की शुरुआत में वॉल्वरहैम्प्टन क्राउन कोर्ट की जूरी ने सिंह को शारा की हत्या का दोषी ठहराया था।

Exit mobile version