Site icon Dainik Savera Times

UP में आंधी और बारिश से मची तबाही पर पुतिन और UAE ने जाहिर किया दुख, कहा- हम भारत के साथ खड़े हैं

Uttar Pradesh Storm

Uttar Pradesh Storm

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। कुदरत के इस कहर में 111 लोगों की जान भी जा चुकी है। राज्य में हुई इस बड़ी जनहानि पर दुनिया के कई देशों ने दुख जाहिर किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने भारत के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने ने उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख जताया है। पुतिन ने लेटर में लिखा कि उत्तर प्रदेश में आए चक्रवात और भारी तबाही की खबर से उन्हें दुख हुआ है। उन्होंने मृतकों के परिवारों और प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति जताई। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ऑरेंज कैप की मुश्किल दौड़ में शामिल हुए प्रभसिमरन, पर्पल कैप बढ़ा रही भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा

वहीं अबू धाबी से जारी बयान में UAE के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में भारत सरकार और भारतीय लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की।

बता दें बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश हुई, जिसमें पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और घरों को भी नुकसान पहुंचा। कुदरत के इस कहर में 111 लोगों की मौत और 72 लोग घायल हुई है।

ये भी पढ़ें: NEET परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, पेपर लीक के चलते रद्द हुआ था एग्जाम

Exit mobile version