Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थ्येनचिन पहुंचे पुतिन

August 31, 2025

2025 एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थ्येनचिन पहुंचे पुतिन

31 अगस्त को सुबह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2025 शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए थ्येनचिन शहर पहुँचे। पिछले साल मई में चीन की राजकीय यात्रा के बाद, यह राष्ट्रपति पुतिन की दूसरी चीन यात्रा भी है।

रूस एससीओ के छह संस्थापक सदस्यों में से एक है। चीन और रूस हमेशा एससीओ के ढांचे में घनिष्ठ सम्बंध बनाए रखते हैं। चीनी और रूसी राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, दोनों देशों के बीच सम्बंध इतिहास में अपने सर्वोत्तम दौर में हैं, जो आज की अशांत और बदलती दुनिया में प्रमुख शक्तियों के बीच सबसे स्थिर, परिपक्व और रणनीतिक रूप से समृद्ध सम्बंध बन गया है।

थ्येनचिन में अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद, राष्ट्रपति पुतिन चीनी जनता के जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव में भाग लेने के लिए पेइचिंग भी जाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: कैबिनेट का बड़ा फैसला: जल जीवन मिशन 2028 तक बढ़ा; पड़ोसी देशों के लिए FDI नियमों में भी ढील 

   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें