Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुतिन ने मॉस्को में हवाई अड्डे पर कैदियों की अदला-बदली के बाद रिहा हुए रूसी नागरिकों से की मुलाकात

August 2, 2024

पुतिन ने मॉस्को में हवाई अड्डे पर कैदियों की अदला-बदली के बाद रिहा हुए रूसी नागरिकों से की मुलाकात

मॉस्को: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार रात वनुकोवो हवाई अड्डे पर विदेशों में बंदी रहे रूसी नागरिकों से मुलाकात की। ये लोग कैदियों की अदला-बदली के बाद स्वदेश लौटे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें सरकारी पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा। राष्ट्रपति ने हवाई अड्डे पर उनसे बात करते हुए कहा, ‘सबसे पहले मैं आप सभी को अपने वतन लौटने पर बधाई देना चाहता हूं। अब मैं उन लोगों से बात करना चाहता हूं जो सैन्य सेवा में सीधे तौर पर शामिल हैं।

मैं शपथ, अपने कर्तव्य और मातृभूमि के प्रति आपकी निष्ठा के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने आपको एक मिनट के लिए भी नहीं भुलाया। बैठक में रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव, विदेशी खुफिया सेवा के निदेशक सर्गेई नारिश्किन और संघीय सुरक्षा सेवा के निदेशक अलेक्जेंडर बोर्तनिकोव भी शामिल हुए। तुर्की की मध्यस्थता से हुए कैदी अदला-बदली समझौते में अमेरिका, नॉर्वे, जर्मनी, पोलैंड, रूस, बेलारूस और स्लोवेनिया शामिल थे।

कैदियों की अदला-बदली में रिहा होने वाले सबसे प्रमुख रूसी कैदी वादिम क्रासिकोव थे, जिन्हें 2019 में बर्लनि में पूर्व चेचन अलगाववादी नेता जेलिमखान खांगोशविली की हत्या के लिए जर्मनी में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जर्मन सरकार उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सीधे दखल दिया और जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज को फोन किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें