मास्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर 72 घंटे तक हमले रोकने का आदेश दिया है। क्रैमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शनिवार को कहा, ‘पुतिन ने आदेश दिया है कि आज आधी रात से 3 दिनों तक कीव पर कोई हमला नहीं किया जाए।’ उन्होंने कहा कि यह फैसला अमरीका के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की शांति वार्ता के लिए कीव यात्रा की तैयारियों से जुड़ा है।
इस बीच, यूक्रेन पर रूस के व्यापक हमले को समाप्त करवाने के बारे में रुकी हुई कोशिशों को फिर से शुरू करने के लिए अमरीकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शनिवार को मास्को पहुंचे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन दूतों की यात्रा के दौरान हवाई हमले रोक देगा। अमरीका की अब 5वें साल में चल रही लड़ाई खत्म करने की कोशिश धीमी पड़ गई है क्योंकि पिछले छह महीनों से अमेरिका का ध्यान ईरान के साथ जारी लड़ाई पर केंद्रित है।

