Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air Turbulence में फंसा Qatar Airways का विमान, उड़ान में 12 लोग हुए घायल

May 27, 2024

Air Turbulence में फंसा Qatar Airways का विमान, उड़ान में 12 लोग हुए घायल

लंदन: दोहा से डबलिन के लिए रविवार को उड़ान भरने वाले कतर एयरवेज के एक विमान को यात्रा केरान प्रति दौकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, जिसके कारण 12 लोग घायल हो गए। हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डबलिन हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि उड़ान क्यूआर017 निर्धारित समय के अनुसार अपराह्न एक बजे से पहले सुरक्षित रूप से उतर गई। यह एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान है।

बयान में कहा गया है, ‘‘विमान के उतरने के बाद, हवाई अड्डा पुलिस और हमारे अग्निशमन एवं बचाव विभाग सहित आपात सेवाओं ने पाया कि छह यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को चोटें आई हैं।’’ कतर एयरवेज ने एक बयान में कहा कि उड़ान में कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मामूली चोटें आईं और अब उनका उपचार किया जा रहा है। सिंगापूर एयरलाइन्स के एक विमान के लंदन से उड़ान भरने के बाद प्रतिकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों का सामना करने के चलते दिल का दौरा पड़ने से एक ब्रिटिश व्यक्ति की मौत हो गई और 60 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह घटना पांच दिन पहले की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें