Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

छिन कांग ने बेलारूस के विदेश मंत्री के साथ फोन पर बातचीत की

February 25, 2023

छिन कांग ने बेलारूस के विदेश मंत्री के साथ फोन पर बातचीत की

चीनी विदेश मंत्री छिन कांग ने 24 फरवरी को बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक के साथ फोन पर बातचीत की। छिन कांग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्सांद्र लुकाशेंको ने पिछले साल सितंबर में शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के समरकंद शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त रूप से चीन-बेलारूस संबंधों को सभी मौसमों के अनुरूप चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाने की घोषणा की, जिससे द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक छलांग लगी। चीन बेलारूस के साथ दोनों देशों के नेताओं के बीच संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को अच्छी तरह से लागू करने, उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, राज्य के प्रमुखों की कूटनीति को रणनीतिक मार्गदर्शन के रूप में आगे बढ़ाने, राजनीतिक आपसी विश्वास को गहरा करने और द्विपक्षीय सहयोग में अधिक उपयोगी परिणामों की प्राप्ति को बढ़ाने को तैयार है। चीन राष्ट्रीय स्थिरता और विकास को बनाए रखने के लिए बेलारूस के प्रयासों का समर्थन करना जारी रखेगा और बेलारूस के आंतरिक मामलों में किसी भी बाहरी शक्ति के हस्तक्षेप और बेलारूस पर अवैध एकतरफा प्रतिबंध लगाने का विरोध करेगा।

एलेनिक ने कहा कि बेलारूस हमेशा बेलारूस-चीन संबंधों को एक कूटनीतिक प्राथमिकता के रूप में मानता है, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, चीन के मूल हितों से संबंधित मुद्दों पर चीन का दृढ़ता से समर्थन करता है और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को और गहरा करता है, ताकि सभी मौसमों के अनुरूप बेलारूस-चीन चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाया जा सके। दोनों पक्षों ने यूक्रेन संकट समेत आम चिंता वाले मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। छिन कांग ने चीन द्वारा जारी “यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान पर चीन का रुख” दस्तावेज़ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि चीन हमेशा शांति के पक्ष में खड़ा है, शांति और वार्ता को बढ़ाने के प्रयासों का समर्थन करता है। चीन सभी संबंधित पक्षों से तर्कसंगत बनाए रखते हुए संकट के बढ़ने और विस्तार को रोकने, वार्ता जल्द से जल्द बहाल करने, एक दूसरे का सम्मान करते हुए एक दूसरे की उचित चिंताओं पर ध्यान देने, और एक संतुलित, प्रभावी और निरंतर यूरोपीय सुरक्षा संरचना स्थापित करने की अपील करता है। एलेनिक ने कहा कि बेलारूस पूरी तरह से चीनी दस्तावेज़ से सहमत है और उसका समर्थन करता है, और चीन के संबंधित प्रस्तावों का संकट को हल करने के लिए बहुत महत्व है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें