Site icon Dainik Savera Times

छिंगहाई-शीत्सांग पठार एक विश्व स्तरीय तांबा संसाधन आधार का करेगा निर्माण

Qinghai-Xitang Plateau

Qinghai-Xitang Plateau

Qinghai-Xitang Plateau : चीन के छिंगहाई-शीत्सांग (तिब्बत) पठार पर चार 10 मिलियन टन तांबे के संसाधन आधार बनाए गयो हैं, जिनकी अनुमानित तांबा संसाधन क्षमता 150 मिलियन टन है। छिंगहाई-शीत्सांग पठार पर एक विश्व स्तरीय तांबा संसाधन आधार का निर्माण किया जाएगा ।

चीनी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ब्यूरो ने 6 दिसंबर को डेटा जारी करते हुए कहा कि छिंगहाई-शीत्सांग पठार, हेइलोंगजियांग आदि क्षेत्रों में सर्वेक्षण में कई उपलब्धियां हासिल की गयी हैं, और नए तांबे के संसाधनों की मात्रा 2016 से 2020 तक दोगुनी हो गई।

छिंगहाई-शीत्सांग पठार में, कुल 20 मिलियन टन से अधिक नए संसाधन जोड़े गए हैं, और संसाधन क्षमता 150 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है, और चार मिलियन टन तांबे के संसाधन आधार बनाए गए हैं। छिंगहाई-शीत्सांग पठार एक विश्व स्तरीय तांबा संसाधन आधार बन जाएगा, जो चीन में तांबे की खोज और विकास के पैटर्न को प्रभावी ढंग से बदल देगा।

साथ ही, हेइलोंगजियांग डुओबाओशान कॉपर माइन ने डीप प्रॉस्पेक्टिंग में बड़ी सफलता हासिल की है, 3.65 मिलियन टन तांबे के संसाधन जोड़े गए। इसने पूर्वी तांबा संसाधन आधार के संसाधन आधार को समेकित किया है और यह चीन की तांबा संसाधन समर्थन क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version