Site icon Dainik Savera Times

छिंगमिंग महोत्सव की छुट्टियों ने वसंत ऋतु के उपभोक्ता बाजार में नई जान फूंक दी

Qingming Festival holidays

Qingming Festival holidays

इंटरनेशनल डेस्क : 6 अप्रैल को चीन के वाणिज्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक छिंगमिंग महोत्सव की छुट्टियों के दौरान वसंत ऋतु के उपभोक्ता बाजार में नई जान आ गई। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि छिंगमिंग महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, देश भर में प्रमुख खुदरा और खानपान उद्यमों की औसत दैनिक बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 2.4% की वृद्धि हुई। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा निगरानी की जाने वाले 78 प्रमुख पैदल मार्गों (व्यावसायिक जिलों) में आगंतुकों की संख्या और बिक्री राजस्व में पिछले वर्ष की तुलना में क्रमशः 6.0% और 6.7% की वृद्धि हुई।

वस्तुओं की खपत के सम्बंध में, 5 अप्रैल तक, 2026 के कार ट्रेड-इन कार्यक्रम के तहत सब्सिडी के लिए कुल 15.26 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिससे नई कारों की बिक्री में 246.8 अरब युआन की रकम प्राप्त हुई। घरेलू उपकरणों के ट्रेड-इन कार्यक्रम और नए डिजिटल और स्मार्ट उत्पादों की बिक्री 628.45 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जिससे कुल बिक्री 215.97 अरब युआन तक पहुंच गई। व्यावसायिक डेटा से यह भी पता चलता है कि छिंगमिंग महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, प्रमुख प्लेटफार्मों पर स्मार्ट चश्मे, स्मार्टवॉच/बैंड और स्मार्ट ब्लड ग्लूकोज मीटर की बिक्री में साल दर साल क्रमशः 3.2 गुना, 12.3% और 19.6% की वृद्धि हुई।

सेवा उपभोग के संदर्भ में, वाणिज्य मंत्रालय के डेटा प्लेटफार्म से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि छिंगमिंग महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, प्रमुख निगरानी वाली खानपान कंपनियों की बिक्री में साल दर साल 3.9% की वृद्धि हुई। प्रमुख प्लेटफार्मों पर होटल आवास उपभोग में साल दर साल 2.6% की वृद्धि हुई। अंतर-शहरी यात्रा में साल दर साल 15.1% की वृद्धि हुई। थीम पार्क उपभोग में साल दर साल 11.7% की वृद्धि हुई। माता-पिता-बच्चे अध्ययन यात्राओं के ऑर्डर में वार्षिक वृद्धि के मुकाबले दोगुने ऑर्डर आए और कार किराए पर लेने के ऑर्डर में साल दर साल लगभग 40% की वृद्धि हुई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version