Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी लोग छिंगमिंग महोत्सव के दौरान शहीदों को करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित  

April 5, 2026

चीनी लोग छिंगमिंग महोत्सव के दौरान शहीदों को करते हैं श्रद्धांजलि अर्पित  

इंटरनेशनल डेस्क : 5 अप्रैल को चीन का पारंपरिक छिंगमिंग महोत्सव है। हर साल इस महोत्सव के दौरान, चीनी लोग अपने शहीदों की वीर आत्माओं को याद करते हैं और अपने देश द्वारा तय किए गए गौरवशाली पथ पर एक नजर डालते हैं।

जब भी सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग किसी क्रांतिकारी स्मारक स्थल का दौरा करते हैं, तो वे नायकों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, स्मारक स्थलों का दौरा करते हैं, शहीदों के वंशजों से मिलते हैं और उनके कार्यों को याद करते हैं।

महासचिव शी चिनफिंग ने एक बार उत्साहपूर्वक कहा था: “आशावान राष्ट्र नायकों के बिना नहीं रह सकता, और उज्ज्वल भविष्य वाले देश में अग्रदूतों की कमी नहीं हो सकती। जापान के विरुद्ध प्रतिरोध युद्ध में लड़ने वालों सहित सभी राष्ट्रीय नायक चीनी राष्ट्र की रीढ़ हैं, और उनके कर्म और भावना एक शक्तिशाली प्रेरणा हैं जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।”

गौरतलब है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति ने चीनी विशेषताओं वाले सम्मान और पुरस्कारों की प्रणाली की स्थापना और सुधार को बढ़ावा दिया है, राष्ट्र के नाम पर नायकों और शहीदों को याद किया है। साथ ही मेधावी व्यक्तियों को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है, और व्यावहारिक कार्यों के माध्यम से अग्रदूतों और आदर्शों की देखभाल की है, जिससे समाज में नायकों का सम्मान करने, गुणी लोगों से सीखने और अग्रणी बनने का प्रयास करने का सकारात्मक माहौल बना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें