Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियों में रेल यात्रियों की संख्या 25.8 करोड़ पहुंची 

February 22, 2026

स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियों में रेल यात्रियों की संख्या 25.8 करोड़ पहुंची 

चीनी राष्ट्रीय रेलवे ग्रुप के अनुसार, 21 फरवरी को स्प्रिंग फेस्टिवल की छुट्टियां आधा रास्ता पार कर चुकी हैं। इस दौरान राष्ट्रीय रेल ने कुल 25.8 करोड़ यात्री को सफलतापूर्वक सेवा दी है। 21 फरवरी को लगभग 1.71 करोड़ यात्रियों ने रेल यात्रा की । 22 फरवरी को रेल यात्रा के प्रवाह के उच्च स्तर पर जारी रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 1.79 करोड़ यात्री यात्रा करेंगे,और 2203 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विभिन्न जगहों के रेलवे विभाग वापसी यात्रा के चरम स्तर का सामना कर रहे हैं:

जेंगजोउ रेलवे:लोकप्रिय हाईस्पीड रेल लाइनों पर 256 अतिरिक्त ट्रेनें चलाई गईं,साथ ही लोकल स्वाद के खाने  की पेशकश की गई है।

ग्वांगजोउ रेलवे: स्टेशन में बुजुर्ग-बच्चे-अपंग यात्रियों के लिए विशेष सेवाएं प्रदान की जा रही है—युवा स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ाई गई है।

उरूमुछी रेलवे:तूफान、कोहरे आदि चरम मौसम का सामना कर रहा है—दक्षिण शिनच्यांग रेलवे की जांच क्षमता बढ़ाई गई है,रेल सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें