Site icon Dainik Savera Times

संयुक्त अरब अमीरात में बारिश ने तोडा रिकॉर्ड, 75 वर्षों में सबसे अधिक हुई बारिश

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मंगलवार को 75 वर्षों में एक दिन में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। मूसलाधार बारिश के कारण व्यापक बाढ़, यात्रा में व्यवधान और क्षति हुई।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) के अनुसार 1949 में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद 75 वर्षों में यह सबसे अधिक बारिश हुई है। अल ऐन में 24 घंटों के भीतर 254 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो लगभग दो साल की औसत वर्षा के बराबर है। मौसम केन्द्र ने कहा कि यह “जलवायु डेटा रिकॉर्ड करने की शुरुआत के बाद से यूएई के जलवायु इतिहास में एक असाधारण घटना” थी।

Exit mobile version