Site icon Dainik Savera Times

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बारिश का पानी उतरना शुरू, धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारी बारिश के बाद भरा पानी उतरने लगा है और शहर में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों के बेसमेंट से पानी निकालने लगे हैं। वहीं राजमार्गों, सड़कों और हवाई अड्डों पर आवाजाही शुरू हो गई है, जिन्हें शुक्रवार को भीषण बारिश के बाद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि जॉन एफ. केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिकॉर्ड 8.65 इंच (21.97 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई है, जिसके साथ ही सितंबर के किसी दिन इस कदर बारिश होने का रिकॉर्ड टूट गया है, जो 1960 में डोना तूफान के आने पर बना था।

ब्रुकलिन के कुछ हिस्सों में 7.25 इंच (18.41 सेंटीमीटर) से अधिक बारिश हुई। एक स्थान पर एक ही घंटे में 2.5 इंच (6 सेंटीमीटर) बारिश दर्ज की गई, जिससे कुछ सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और राजमार्गों पर वाहन फंस गए।गवर्नर कैथी होचुल ने शनिवार सुबह मैनहट्टन में एक परिवहन नियंत्रण केंद्र में ब्रीफिंग के दौरान कहा कि शनिवार को और अधिक बारिश होना का अनुमान था, लेकिन सबसे बुरा दौर बीत चुका है।

Exit mobile version