Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्राजील में बरपा बारिश का कहर, भयंकर तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हुई

May 3, 2024

ब्राजील में बरपा बारिश का कहर, भयंकर तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हुई

साओ पाउलो: ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल में लगातार चार दिनों तक हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद आए भयंकर तूफान के चलते मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने तूफान को राज्य के इतिहास की सबसे खराब प्राकृतिक आपदा बताते हुए कहा, ‘दुर्भाग्य से, हम जानते हैं कि ये संख्या और बढ़ेगी।‘

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने गुरुवार को राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक सांता मारिया का दौरा किया और लेइट से मुलाकात की। लूला ने उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा से लगे राज्य में आपातकाल से निपटने के लिए सहायता की पेशकश की। राष्ट्रपति ने कहा, ’स्वास्थ्य देखभाल के लिए संघीय सरकार की ओर से मदद में कोई कमी नहीं आएगी, परिवहन और खाना आदि के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी।

हम चौबीसों घंटे प्रयास करेंगे, ताकि हम बारिश से फंसे लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें।’ भारी बारिश होने की भविष्यवाणी के साथ, राज्यपाल ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने और नागरिक सुरक्षा एजेंसी द्वारा पहचाने गए बाढ़ क्षेत्रों से दूर रहने का आन किया है। उन्होंने कहा, करीब 4,400 निवासियों को निकाला गया है, लेकिन हजारों लोग अपने बाढ़ग्रस्त घरों से बचाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। नागरिक सुरक्षा बुलेटिन के अनुसार, प्राकृतिक आपदा से 154 शहर प्रभावित हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें