Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण अफ़्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत में बरपा बारिश का कहर,10 लोगों की हुई मौत

जोहान्सबर्ग: पूर्वी दक्षिण अफ्रीका के क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत में हाल की भारी बारिश के कारण दस लोगों की मौत हो गई है। प्रांतीय सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। क्वाज़ुलु-नटाल प्रांतीय सरकार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि रविवार रात और सोमवार को प्रांत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हुई जिसके कारण घरों और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान हुआ।

बयान के अनुसार प्रांतीय सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने आपदा राहत के आकलन और प्रावधान के लिए प्रांत के सबसे बड़े शहर डरबन के उत्तर में उथोंगथी क्षेत्र का दौरा किया है। बयान में कहा गया “वे वहां तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए गए थे, जिसमें घर नष्ट हो गए और प्रांत में 10 लोगों की जान चली गई।” प्रांतीय सरकार ने कहा कि उमगाबाबा, डरबन सेंट्रल और शहर के पश्चिमी हिस्सों सहित डरबन के आसपास के अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई, जिससे कुछ घरों और सड़कों पर पानी भर गया।

Exit mobile version