Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पश्चिम एशिया में रमजान शुरू, रखा गया पहला रोजा

March 23, 2023

पश्चिम एशिया में रमजान शुरू, रखा गया पहला रोजा

खार्तूम (सूडान) : पश्चिमी एशिया में बृहस्पतिवार को इस्लाम के पाक महीने रमजान का पहला रोजा रखा गया। रमजान के महीने की शुरुआत ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया के कई देश और सरकारें लंबे समय से जारी संघर्षों को शांत करने की दिशा में कदम उठा रही हैं तथा यूक्रेन में जारी युद्ध ने इसे और मुश्किल बना दिया है। हाल में तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 52,000 से अधिक लोग मारे गए थे, जिससे इन देशों में लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

रमजान का चांद दिखने के बाद अगले दिन से पवित्र महीने की शुरुआत हो जाती है और अगले 30 दिन तक मुस्लिम समुदाय के सदस्य सूरज निकलने से लेकर सूर्यास्त तक न कुछ खाते हैं और न पीते हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम में तमाम परिवार शाम को ‘इफ्तार’ की तैयारी के लिए दिन में खरीदारी करते नजर आये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें