Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में बर्फ खेलों का तेजी से विकास

February 22, 2023

China में बर्फ खेलों का तेजी से विकास

पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक पिछले साल 4 से 20 फरवरी तक सफलता से आयोजित हुआ। चीनी टीम नौ स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और दो कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रही। स्वर्ण पदकों की संख्या और पदकों की कुल संख्या दोनों ने नया रिकॉर्ड कायम किया। 18 वर्षीय चीनी खिलाड़ी सू यिमिंग ने स्नोबोर्ड स्लोपस्टाईल ट्रिक्स का रजत पदक और स्कीइंग बिग एयर का स्वर्ण पदक जीता। सू यिमिंग शीतकालीन ओलंपिक में चीन के पहले स्नोबोर्ड चैंपियन बने। स्वर्ण पदक मिलने के बाद सू यिमिंग ने बड़ी खुशी के साथ चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को पत्र भेजा। अपने पत्र में उन्होंने सरकार द्वारा चीनी खिलाड़ियों को दिए गए समर्थन का आभार जताया।

एक हफ्ते में सू यिमिंग को शी चिनफिंग से जवाबी पत्र मिला। पत्र में शी चिनफिंग ने सू यिमिंग समेत चीनी बर्फ खिलाड़ियों को उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए बधाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि नया युग सपनों का पीछा करने वालों का युग ही नहीं, युवाओं का युग भी है। आशा है कि युवा लोग मेहनत से अद्भुत जीवन बनाएंगे और देश को ज्यादा योगदान देंगे। हाल के वर्षों में चीन में बर्फ व्यवसाय के तेज विकास की स्थिति बनी हुई है। बड़ी संख्या में युवा बर्फ खेल में शामिल हो रहे हैं। पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के सफल आयोजन के चलते चीन में बर्फ खेल को सर्वव्यापी बनाने और बर्फ व्यवसाय के विकास में नई उम्मीद जगी है। सिलसिलेवार तरीके से उदार नीतियां जारी करने और सामाजिक पूंजी बढ़ाने से बर्फ खेल लगातार लोकप्रिय हो रहे हैं। चीनी राष्ट्रीय खेल महा ब्यूरो का अनुमान है कि वर्ष 2025 तक चीन में बर्फ व्यवसाय का पैमाना 10 खरब युआन तक जा पहुंचेगा।

बर्फ खेल और बर्फ पर्यटन का मिश्रित विकास बढ़ाने के लिए चीन के विभिन्न क्षेत्रों में कई उदार नीतियां जारी की गई हैं। संस्कृति, पर्यटन और खेल विभागों के बीच घनिष्ठ सहयोग बना हुआ है। बर्फ खेल धीरे धीरे बर्फ पर्यटन का अनोखा आकर्षण बन गया है। शीतकालीन ओलंपिक खेलों से चीन में बर्फ खेल के विकास को मौका मिला और खेल जगत में शक्तिशाली देश बनने की नई उम्मीद जगी है। बर्फ खेल के सर्वव्यापी बनने के चलते स्नो स्पोर्टस तेजी से चीनी लोगों की पसंद बन रहा है और भविष्य में बर्फ खेलों में विशाल संभावनाएं होंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें