Site icon Dainik Savera Times

महिलाओं पर आधारित फिल्मों का तेज विकास

हाल में आयोजित 13वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में महिलाओं से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से महिलाओं की शक्ति बढ़ाना और कलात्मक तकनीक के प्रयोग से नए युग में महिलाओं की शैली दिखाना है। 

हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में महिलाएं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपनी पहचान बनी रही। उन्होंने अपने अनोखे और नाजुक दृष्टिकोण से स्क्रीन पर महिलाओं की छवि को अपडेट किया। इसके साथ पूरी दुनिया में महिलाओं पर आधारित फिल्मों के निर्माण में तेज विकास की स्थिति कायम रही। कहानी, प्रदर्शन और शैली के संदर्भ में अच्छी फिल्में लगातार सामने आ रही हैं।

पेइचिंग फिल्म विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ली रान ने कहा कि महिला फिल्म निर्माता अपनी दृष्टि से सामान्य सामाजिक समस्याओं पर नजर रखती हैं। आशा है कि समान और सामंजस्यपूर्ण सामाजिक वातावरण में सब लोग एकजुट होकर अच्छी फिल्में बनाएंगे। थाईलैंड की निर्देशक पिंपका तोविरा ने कहा कि चीन का फिल्म बाजार जीवंत और उदार है। फिल्म उद्योग में महिलाओं को पर्याप्त उत्साह और समर्थन मिला। इससे चीन के फिल्म उद्योग के स्वस्थ विकास में नई उम्मीद जगी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version