Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में नए औद्योगीकरण का तेज विकास

February 11, 2025

चीन में नए औद्योगीकरण का तेज विकास

Rapid Growth New Industrialization China : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि वास्तविक अर्थव्यवस्था और डिजिटल अर्थव्यवस्था का मिश्रित विकास बढ़ाना चाहिए। सूचनाकरण के माध्यम से नई गतिज शक्ति पैदा कर नया विकास बढ़ाना होगा। अब चीन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषता और श्रेष्ठता का फायदा उठाकर नवीन औद्योगीकरण निर्माण किया जा रहा है।

राजधानी पेइचिंग में बड़े मॉडल उद्यमों की संख्या सबसे अधिक है। 400 विनिर्माण उद्यमों ने अपना डिजिटल परिवर्तन शुरू कर दिया है। इस साल पेइचिंग में ऑटोमोबाइल और नई सामग्री जैसे 10 प्रमुख क्षेत्रों में बड़े मॉडलों के अनुप्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

उधर, शांगहाई में शहरी शासन स्तर ऊंचा है। वहां पर आभासी शहर का निर्माण अभी-अभी शुरू हुआ। नदी, गांव, भूमि परिवहन और भूमिगत पाइप नेटवर्क आदि की संचालन स्थिति की वास्तविक समय निगरानी की जाएगी और बुद्धिमान पूर्व चेतावनी की जाएगी।

पूरे चीन में एकीकृत कंप्यूटिंग नेटवर्क का निर्माण तेज हो रहा है। 10 गीगाबिट ऑप्टिकल नेटवर्क पायलट आधिकारिक तौर पर लांच हुआ। वास्तविक अर्थव्यवस्था और डिजिटल अर्थव्यवस्था के मिश्रित विकास का आधार मजबूत हो रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब चीन में 5जी बेस स्टेशनों की संख्या 42 लाख 50 हजार से अधिक है और मोबाइल आईओटी उपयोगकर्ताओं की संख्या 2.6 अरब से ज्यादा है। डिजिटल अर्थव्यवस्था में औद्योगिक डिजिटलीकरण का अनुपात 81 प्रतिशत से अधिक है। इससे नवीन औद्योगीकरण का विकास किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें