Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में क्रूज व्यवसाय की तेज बहाली

May 26, 2024

चीन में क्रूज व्यवसाय की तेज बहाली

क्रूज व्यवसाय का विकास बढ़ाने के लिए चीन ने 15 मई को क्रूज़ में सवार विदेशी पर्यटक समूहों के लिए वीज़ा मुक्त यात्रा का प्रवाधान शुरू किया। यह उदार नीति 13 क्रूज़ बंदरगाहों में लागू होने लगी है। 24 मई को सुबह बहामास-पंजीकृत “भूमध्यसागरीय” क्रूज जहाज ने थ्येनचिन इंटरनेशनल क्रूज़ होम पोर्ट पर डॉक किया। कजाकस्तान, रूस, भारत और मलेशिया आदि देशों के करीब 800 विदेशी पर्यटकों को सीमा शुल्क निकासी की सुविधा मिली।पिछले साल 26 मई को ब्लू ड्रीम स्टार क्रूज की परीक्षण यात्रा शांगहाई के वूसोंगखो अंतर्राष्ट्रीय क्रूज बंदरगाह में शुरू हुई।

इससे जाहिर है कि शांगहाई में अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनें फिर से शुरू हुईं। एक साल बाद वीज़ा मुक्त यात्रा की नयी नीति के सहारे शांगहाई और थ्येनचिन आदि क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय क्रूज के पर्यटन बाजार का तेज विकास हुआ। बताया जाता है कि आने वाले एक महीने में एमएससी बेलिसिमा और भूमध्यसागरीय क्रूज जहाज क्रमशः शनचन के शखो और शानतोंग के छिंगताओ पर डॉक करेंगे। तमाम विदेशी पर्यटकों के चीन आने से इनबाउंड पर्यटन बाजार फिर से गर्म होगा।

क्रूज़ में सवार विदेशी पर्यटक समूहों के लिए वीज़ा मुक्त यात्रा की नीति अब चीन के निम्न 13 बंगरगाहों में लागू होने लगी है, यानीकि थ्येनचिन, ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन, शांगहाई, च्यांगसू प्रांत के ल्येनयुनकांग, चच्यांग प्रांत के वनचो और चोशान, फूच्येन प्रांत के श्यामन, शानतोंग प्रांत के छिंगताओ, क्वांगतोंग प्रांत के क्वांगचो और शनचन, क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के पेईहाई, हाईनान प्रांत के हाईखो और सान्या। पर्यटक पहुंचने के बाद 15 दिनों में वीज़ा के बिना तटीय प्रांत और पेइचिंग का दौरा कर सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें