Site icon Dainik Savera Times

चीन के आयात-निर्यात में एपेक की आर्थिक शक्तियों का अनुपात 59.7 फीसदी

हाल के वर्षों में चीन ने एपेक के अन्य 20 आर्थिक शक्तियों के साथ आर्थिक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाया और एशिया-प्रशांत आर्थिक विकास में अपना योगदान दिया। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में चीन और एपेक की आर्थिक शक्तियों के बीच आयात-निर्यात 37 खरब 39 अरब 8 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा, जो चीन के कुल आयात-निर्यात का 59.7 प्रतिशत है। चीन के 10 बड़े व्यापारिक साझेदारों में से 8 एपेक के सदस्य हैं। वहीं, चीन एपेक की 13 आर्थिक शक्तियों का सबसे पहला व्यापारिक साझेदार भी है।

एपेक आर्थिक शक्ति चीन का महत्वपूर्ण निवेश साझेदार है। वर्ष 2022 में चीन के कुल विदेशी निवेश में एपेक आर्थिक शक्ति के जरिए लगाई गई पूंजी का अनुपात 86.6 फीसदी रहा। चीन में विदेशी निवेश के शीर्ष दस स्रोतों में पांच एपेक सदस्य हैं, जबकि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के शीर्ष दस गंतव्य में पांच एपेक सदस्य हैं।

हाल के वर्षों में चीन ने सक्रियता से एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सहयोग में भाग लिया और एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ाया। चीन बहुपक्षवाद व्यापारिक व्यवस्था की रक्षा करता है, दृढ़ता से क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण बढ़ाता है और क्षेत्रीय व्यापार व निवेश का उदारीकरण व सुविधा उन्नत करने का प्रयास करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version