Site icon Dainik Savera Times

Rear Admiral Murder: मेक्सिको में नौसेना के रियर एडमिरल पर हुआ हमला, बंदूकधारियों ने गोली मारकर की हत्या 

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको में बंदूकधारियों ने नौसेना के एक ‘रियर एडमिरल’ की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी। मेक्सिको की नौसेना ने बताया कि बंदरगाह शहर मंजानिलो में हमलावरों ने एक रियर एडमिरल की गोली मारकर हत्या कर दी।
रियर एडमिरल नौसेना के सर्वोच्च पद ‘फुल एडमिरल’ से नीचे का पद है। स्थानीय मीडिया ने नौसेना के अधिकारी का नाम फर्नांडो गुएरेरो अल्कांतार बताया है लेकिन नौसेना के प्रवक्ता ने नाम की पुष्टि नहीं की है। नौसेना ने एक बयान में बताया कि जिस समय अधिकारी पर हमला किया गया उस समय वह अपने निजी वाहन से यात्रा कर रहे थे।
हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। देश में मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा उच्च पदस्थ अधिकारियों पर हमले के मामले काफी कम हैं। वर्ष 2013 में बंदूकधारियों ने पड़ोसी राज्य मीचोआकन में वाइस एडमिरल कार्लोस मिगुएल सालाजार की हत्या कर दी थी।
Exit mobile version