Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

खिवा के प्राचीन शहर का पुनर्जन्म

October 6, 2023

खिवा के प्राचीन शहर का पुनर्जन्म

“मैं खिवा को देखने के लिए सोने का एक थैला दूंगा।” एक प्राचीन मध्य एशियाई कहावत हजारों साल पुराने शहर के अतीत के गौरव की कहानी बताती है। प्राचीन सिल्क रोड पर यह महत्वपूर्ण पोस्ट स्टेशन कभी एक ऐसा स्थान था जहां व्यापारी इकट्ठा होते थे, और पूर्व और पश्चिम के बीच सामान का आदान-प्रदान करने का एक समृद्ध व्यापारिक केंद्र है।

वर्ष 2022 में, जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तीसरी बार उज़्बेकिस्तान का दौरा किया, तो उन्होंने राष्ट्रपति मिर्जियोयेव को एक विशेष राष्ट्रीय उपहार भेंट किया – यानी प्राचीन शहर खिवा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अवशेषों का एक लघु मॉडल जिसे चीन और उज़्बेकिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से बहाल किया गया था। इस राष्ट्रीय उपहार के पीछे राष्ट्र प्रमुख की कूटनीति की कहानी है जिसने चीन और उज़्बेकिस्तान के बीच सभ्यताओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया।

खिवा प्राचीन शहर मध्य एशिया में चीन की पहली सांस्कृतिक विरासत संरक्षण परियोजना है। यह मध्य एशिया के ख्वारज़्म क्षेत्र में सबसे पूर्ण प्राचीन इमारत परिसर और पूर्वी और पश्चिमी सभ्यताओं के चौराहे की ऐतिहासिक छाप को संरक्षित करता है। लेकिन जर्जरता के कारण, प्राचीन शहर खिवा में कुछ प्राचीन इमारतें ख़राब हो रही हैं और यहाँ तक कि ढहने के कगार पर भी हैं।

छह साल की चीन- उज़्बेकिस्तान सहकारी बहाली परियोजना में चीनी “सांस्कृतिक अवशेष डॉक्टरों” ने स्थानीय लोगों के साथ काम किया। उन्होंने प्राचीन शहर खिवा की सच्ची, संपूर्ण और बहुमूल्य ऐतिहासिक जानकारी को यथासंभव संरक्षित किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें