Site icon Dainik Savera Times

हाल के पांच वर्षों में शिनच्यांग में 58 हजार किमी ग्रामीण सड़कों का हुआ पुनर्निर्माण

10 फरवरी को चीन के शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश के परिवहन विभाग से मिली खबर के अनुसार वर्ष 2018 से अब तक शिनच्यांग ने 58 हजार किमी. ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 41 अरब 60 करोड़ युआन का निवेश किया, जिससे विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के लिए यात्रा करना सुविधाजनक हो गया है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश के परिवहन विभाग की कमेटी के उप सचिव, इस विभाग के अध्यक्ष एशानयांग एहमाईथी ने बताया कि इधर के वर्षों में शिनच्यांग ने ग्रामीण सड़कों का निर्माण तेज किया है। वर्ष 2022 में 8 अरब 12 करोड़ 60 लाख युआन का निवेश पूरा किया, और 6,442 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का पुनर्निर्माण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क कवरेज को और बढ़ाया गया है। इस वर्ष शिनच्यांग 6,000 किमी. ग्रामीण सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए 8 अरब युआन का निवेश करेगा, 22 व्यापक राजमार्ग बस यात्री स्टेशनों का निर्माण पूरा करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version